क्राइम
दक्षिणी दिल्ली में हुए ट्रिपल मर्डर केस :बाप,मां और बहन को मारने वाला बेटा गिरफ्तार।

दक्षिणी दिल्ली में हुए ट्रिपल मर्डर केस :बाप,मां और बहन को मारने वाला बेटा गिरफ्तार।
दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। बुधवार की सुबह यहां एक घर में मां-बाप और उनकी बेटी की हत्या की गई थी। वारदात के दौरान उनका बड़ा बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था। लेकिन पुलिस खुलासे में तीनों हत्या उसी बेटे अर्जुन ने की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे अपमानित किया करते थे और संपत्ति को बहन के नाम करने की कहते थे। पुलिस का कहना है कि इसी के चलते बेटे ने अपने मां-बाप और बहन का कत्ल किया।



