प्रादेशिक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती होने की संभावना।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती होने की संभावना।
यह भर्ती अब सरकार 13 साल बाद निकाल रही है और मार्च में वैकेंसी निकलने की उम्मीद है। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी और एक चरण की प्रक्रिया पूरी होने में 6 से 8 महीने का समय लगेगा। भर्ती के लिए होमगार्ड विभाग अपना भर्ती बोर्ड बनाने जा रहा है, जो सेंट्रलाइज होगा। भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में होगा और भर्ती के लिए नए सिरे से नियमावली बनेगी। होमगार्ड बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 45 साल निर्धारित की गई है। अभी तक होमगार्ड बनने के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है। शैक्षिक योग्यता के आधार पर अंक निर्धारित किए।



