प्रादेशिक

टला बड़ा ट्रेन हादसा,ब्रेकिंग पेडल के जाम होने से लगी आग, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी।

टला बड़ा ट्रेन हादसा,ब्रेकिंग पेडल के जाम होने से लगी आग, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी।

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज बड़ा रेल हादसा टला है।रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से यह हादसा टला है।दरभंगा से जालंधर जा रही अंतोदय एक्सप्रेस के पहियों में आग लग गई। क्रॉसिंग संख्या 17 पर पहुंचते ही गेट में नवीन कुमार ने आग देखकर इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने आनन-फानन में ट्रेन को स्टेशन पर रोका। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन के डिब्बों से कूदकर रेलवे ट्रैक पर यहां वहां भागने लगे।बता दें कि पूरा मामला फतेहपुर रेलवे स्टेशन का है।

मिली जानकारी के अनुसार अंतोदय एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में ब्रेक पेडल जाम होने से ट्रेन में आग लगी थी। रेलवे कर्मचारियो आनन-फानन में फायर सिलेंडर का इस्तेमाल पर आग पर काबू पा लिया।सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।बता दें कि आग पर काबू पाने के बाद लगभग 40 मिनट देरी से ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button