प्रादेशिक

शादी के 15 दिन के अंदर पत्नी ने पति की हत्या।

शादी के 15 दिन के अंदर पत्नी ने पति की हत्या।

आजकल शादी विवाह लोगो एक गुड़िया गुड्डा का खेल से लगने लगा है।लोग शादी तो कर लेते है पर उसे पूर्णतः निभाना नही जानते हैं।इस तरह के मामले मानो आजकल आम सी बात हो गयी हैं।उत्तर प्रदेश के औरैया की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद लोगो का शादी से मन भर जायेगा।

क्या है पूरा मामला ।

प्रगति और अनुराग प्यार में थे, लेकिन घर वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। युवती के परिजनों ने युवती प्रगति की शादी दिलीप से कर दी। प्रगति सिर्फ 5 दिन ससुराल में रही और फिर अपने घर चली आई।
प्रगति किसी भी कीमत पर अनुराग के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी। उसने मुंह दिखाई के कुछ पैसे और गहने बेचकर 1 लाख रुपए जुटाए। फिर अपने पति दिलीप की हत्या करवाने के लिए 1 लाख रुपए अपने प्रेमी अनुराग को दे दिए। अनुराग ने एक हत्यारे को 1 लाख दे कर दिलीप की हत्या करवा दी। दिलीप के सिर में मारी गई थी गोली। दिलीप की मृत्यु होने के बाद पुलिस ने जांच के बाद प्रगति और अनुराग को दोषी पाया और सारा मामला पता चला। जिसके बुनियाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button