प्रादेशिक

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो जज, जानें कौन हैं लखनऊ के अमिताभ राय और प्रयागराज के राजीव लोचन शुक्ला।

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो जज, जानें कौन हैं लखनऊ के अमिताभ राय और प्रयागराज के राजीव लोचन शुक्ला।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई बैठक में अधिवक्ता अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को हाईकोर्ट में जज बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 25 मार्च को हुई कॉलेजियम बैठक में यह फैसला लिया गया।
अमिताभ कुमार राय लखनऊ के निवासी हैं और लंबे समय से विधि क्षेत्र में कार्यरत हैं। वहीं, राजीव लोचन शुक्ला, जो प्रयागराज के रहने वाले हैं, फौजदारी मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. उनका परिवार न्यायिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। राजीव लोचन शुक्ला के दादा एम.एन. शुक्ला भी न्यायाधीश रह चुके हैं। हालांकि, राजीव लोचन शुक्ला के लिए यह नियुक्ति मिश्रित भावनाओं वाली रही, क्योंकि उनके पिता का हाल ही में निधन हो गया और मंगलवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button