क्राइम

डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस रेप मामले किया अरेस्ट।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस रेप मामले किया अरेस्ट।

प्रयागराज। महाकुंभ मेले में वायरल हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा को फिल्म में काम देने का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया और धमकियों के जरिए उसे चुप रखा।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर से 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है।

जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने आत्महत्या की धमकी दी. डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया आरोप है। कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button