प्रादेशिक

अनधिकृत ई रिक्शा और ऑटो के खिलाफ 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान।

अनधिकृत ई रिक्शा और ऑटो के खिलाफ 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान।

लखनऊ।अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ मंगलवार से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इस दौरान इनकी जांच की जाएगी। पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित सवारी बैठने के लिए बाध्य किया जाएगा।
नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने दिया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित मुख्यमंत्री के निर्देशन पर किसी भी गाड़ी की स्टेयरिंग नाबालिगों के हाथों में नहीं होनी चाहिए।
वहीं टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का भी वेरीफिकेशन कराया जाए। जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिवहन विभाग द्वारा अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। मुख्यालय में अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन संजय सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे प्रतिदिन मुख्यालय से जनपदों की मॉनिटरिंग करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button