प्रादेशिक

अयोध्या में शराब की दुकान हटवाने के लिए युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा,पेट्रोल की बोतल लेकर घुसा शराब की दुकान के अंदर,मच गया हड़कंप।

अयोध्या में शराब की दुकान हटवाने के लिए युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा,पेट्रोल की बोतल लेकर घुसा शराब की दुकान के अंदर,मच गया हड़कंप।

अयोध्या।उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में शराब की दुकान हटवाने के लिए एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।बोतल में पेट्रोल भरकर युवक शराब की दुकान में घुस गया,जिसे पुलिस भी बाहर नहीं कर पाई।मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ सदर काफी मान मनौवल करने बाद लगभग चार घंटे के बाद युवक को शराब की दुकान से बाहर निकाल पाए। बता दें कि युवक ने शराब की दुकान हटवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था।आज नए सत्र में शराब की दुकान खुलते ही युवक शराब की दुकान में बोतल में पेट्रोल भरकर घुस गया और पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी।

क्या है पूरा मामला।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महबूबगंज बाजार में शराब का ठेका हटाने के लिए महिला और पुरुष ने एक प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को एक सप्ताह पहले दिया था।इस पर कार्रवाई नहीं हुई और ठेका यथा स्थिति बरकरार रहा।आज सुबह मंगलवार लगभग 10 बजे जब नए ठेकेदार ने दारू का ठेका खोल दिया तो विकास वर्मा एक पेट्रोल की बोतल लेकर शराब के ठेके के अंदर घुस गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। विकास ने आत्मदाह करने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस विकास को बाहर निकलने में नाकाम रही।इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई,जिस पर एसडीएम सदर और सीओ सदर तत्काल मौके पर पहुंचे और लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद विकास को बाहर निकला गया।पुलिस विकास को अपने साथ लेकर गई।

बता दें कि अयोध्या राम मंदिर की वजह से देशभर में चर्चा में रहता है।ऐसे में अगर यहां पर कोई भी बवाल होता है तो वह फौरन सुर्खिया बन जाता है।इस घटना की भी खूब चर्चा हो रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button