क्राइम

सुलतानपुर में पेटीएम मशीन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

सुलतानपुर में पेटीएम मशीन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

सुलतानपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दुकानदारों को पेटीएम मशीन इंस्टॉल कराने के नाम पर ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से आईफोन 14 भी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र विजयपाल और उत्कर्ष पुत्र स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद, दोनों निवासी थाना कुड़वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सचिन खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर दुकानदारों से संपर्क करता था। मशीन इंस्टॉलेशन के बहाने वह दुकानदारों का सिम अपने मोबाइल में डालकर उनके बैंक खाते को लॉग-इन कर लेता और फिर रकम उड़ाने लगता था।

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया—

28 अगस्त को कुड़वार की एक महिला से 5,380 रुपये की ठगी।

धनपतगंज में अंडे की दुकान से 80 हजार रुपये पार।

बल्दीराय में जाबिर अली की दुकान से तीन दिनों में करीब 7,500 रुपये की निकासी।

दोनों के खिलाफ साइबर क्राइम, धनपतगंज और बल्दीराय थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी कुँवर अनुपम सिंह और एएसपी अखंड प्रताप सिंह के निर्देशन में, सीओ नगर प्रशांत सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिरी के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश और ठगी से जुड़ी रकम की रिकवरी में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button