प्रादेशिक

प्रयागराज के इस अस्पताल में जूनियर डॉक्टर मरीज के तीमारदारों को पीटते हैं।

प्रयागराज के इस अस्पताल में जूनियर डॉक्टर मरीज के तीमारदारों को पीटते हैं।
डॉक्टरों को ईश्वर का स्वरूप माना जाता हैं।डॉक्टरों के ऊपर लोग आंख बंद करके विश्वास करते है।कही न कही लोगो को विश्वास होता है कि हम डॉक्टर के पास जांएगे और वो हमारा उचित इलाज करके हमे ठीक कर देंगे।परंतु कुछ डॉक्टर है जो इस पवित्र पद की गरिमा को हानि पहुँचाते रहते हैं।
ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रयागराज के SRN अस्पताल का सामने आया हैं।यहां डॉक्टरों ने मरीज के तिमारदारों को ही पीट दिया।
घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है कि कुन्नू देवी बांदा से उप्र के SRN अस्पताल प्रयागराज में बहू के इलाज के लिए पहुंची थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां डॉक्टरों से किसी बात पर हुईं बहस के बाद अन्य जूनियर डॉक्टरों ने मिलकर उनके बेटे रोहित से मारपीट शुरू कर दी।बुजुर्ग मां हाथ जोड़कर रो-रोकर बेटे को बचाने की कोशिशें और न मारने का आग्रह करती रही परंतु जूनियर डॉक्टर बंद कमरे में तीमारदार बेटे को पीटते रहे।लोगों ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश किया तो मोबाइल पर भी हाथ मार कर गिरा दिया गया जिससे कि इस घटना का किसी को पता न चल सके।
डॉक्टरों के पास अधिकार होता है कि अगर उन पर किसी प्रकार से कोई बदसलूकी करता है तो पुलिस में उसकी सूचना देकर उचित कार्यवाही करवा सकते है।कोई भी व्यक्ति हो उसे कानून अपने हाथ मे लेने का कोई अधिकार नही होता है।अगर ऐसा ही होने लगेगा तो हमारे समाज मे अराजकता का वातावरण बन जायेगा।

Related Articles

Back to top button