प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद में शामिल हुई महापौर सुषमा खर्कवाल।

मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद में शामिल हुई महापौर सुषमा खर्कवाल।

मध्य प्रदेश में देश भर के महापौरों के विशेष सम्मेलन में तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल का महापौर देवास गीता दुर्गेश अग्रवाल ने भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद के स्वागत सत्र में सम्मिलित होकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित इस आयोजन में विभिन्न जगहों से आए महापौरों ने हिस्सा लिया। वहां मित्रजनों की एक विशेष बैठक भी आहूत हुई। जिसमें तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस उत्कृष्ट आयोजन की सराहना कर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की।

*नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने महापौरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश भर के नगर निगमों के विकास में महापौरों का अहम योगदान है।इस दौरान महासचिव संगठन महापौर परिषद उमाशंकर गुप्ता, महापौर परिषद अध्यक्ष माधुरी पटेल, पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन, पूर्व महापौर सदस्य महापौर परिषद अतुल पटेल, सचिव महापौर परिषद मनोज गुप्ता सहित देश के विभिन्न जगहों से पधारे महापौर मित्रजन उपस्थित रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button