क्राइम
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
लखनऊ।शादी का झांसा देकर युवती से कई सालों तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी को थाना आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आशियाना इलाके में रहने वाली युवती के अनुसार छह साल पहले उनकी दोस्ती मोहल्ले के मोहित राजपूत से हुई थी। मोहित ने शादी का झांसा देकर कई साल तक उनका शारीरिक शोषण किया।
युवती द्वारा युवक से शादी का दबाव बनाने पर, आरोपी युवक की मां, चार भाइयों और दोस्त दीपक ने रुपए लेकर मोहित का पीछा छोड़ने के लिए युवती से कहा। युवती ने जब बात नही मानी, तो युवती व उनके भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली।
युवती ने आरोप लगाया कि दीपक धमकी भरे मैसेज भेजता था। पीड़िता ने छह नवंबर को केस दर्ज कराया। जिसपर शुक्रवार को पुलिस ने मोहित को औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।



