क्राइम
यूपी के आगरा से आई दिल दहलाने वाली घटना।

यूपी के आगरा से आई दिल दहलाने वाली घटना।
यूपी के आगरा स्थित ट्रांस यमुना के शंभू नगर में रामा देवी की हत्या पति दधीच व बेटे मनोज ने बड़ी ही बेरहमी से की थी। पति ने लोहे की राॅड और बेटे ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पति 18 सेकंड में 11 वार करता है। वहीं घटना के बाद आराम से घर में जाकर सो गया। बहू के सास को अस्पताल ले जाने के बाद आरोपी पिता-पुत्र सामान समेटकर फरार हो गए। वजह यह थी की पिता -पुत्र अपने शौक पूरे करने को मकान बेचना चाहते थे, महिला विरोध कर रही थी। इसी फेर मे महिला की हत्या कर दी गई।



