पुलिस के आने से पहले ही बच्चे को लेकर फरार हुआ मानव तस्कर।

पुलिस के आने से पहले ही बच्चे को लेकर फरार हुआ मानव तस्कर।
लखनऊ, संवाददाता/नाबालिग बच्चे की तलाश कर रही कानपुर पुलिस ने आलमबाग में दी दबिश। पर पुलिस के आने से पहले ही मानव तस्कर, बच्चे को लेकर भाग निकला। नाबालिग की तलाश जारी है।
राजधानी लखनऊ में मानव तस्करी के मामले में कानपुर पुलिस ने आलमबाग क्षेत्र में छापा मारा, पर इससे पहले ही मानव तस्कर सुनील मलिक बच्चे को लेकर फरार हो चुका था। पुलिस को घर पर कोई भी नहीं मिला। नाबालिग भी पुलिस को नहीं मिल पाया। ऐसा लग रहा है कि कानपुर पुलिस की कार्रवाई की खबर सुनील को पहले से ही लग गई थी। जिसके कारण कानपुर पुलिस को खाली ही हाथ लौटना पड़ा वापस।
थाना प्रभारी आलमबाग ने बताया कि पुलिस टीम सुबह आठ बजे लखनऊ आई थी। स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने सुनील के घर पर दबिश दी, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। सुनील की तलाश की जा रही है। आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि सुनील कुछ महीने पहले दो बच्चों को लेकर आया था। इसमें एक बच्चा उसने अपनी बेटी के घर कानपुर भेज दिया था। जबकि दूसरा सुनील के घर पर काम करता था। पुलिस बच्चों के पिता से संपर्क करते हुए, बच्चे की तलाश में लगी है।



