क्राइम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ढेर सारी टॉफियां लेकर पहुंचा यात्री, चेकिंग के दौरान अधिकारियों के पैरों तले निकली जमीन।

दिल्ली एयरपोर्ट पर ढेर सारी टॉफियां लेकर पहुंचा यात्री, चेकिंग के दौरान अधिकारियों के पैरों तले निकली जमीन।

 

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पर एक अजब नजारा देखने को मिला।यहां पर सीमा शुल्क अधिकारियों को जांच के वक्त एक 22 वर्षीय शख्स के पास ढेर सारी टॉफिया मिलीं।इसे दूर से देखने मे लग रहा था कि बच्चों की ​टॉफियों से ज्यादा कुछ नहीं है।मगर जब जांच की गई तो इन टॉफियों की कीमत 17 लाख बताई गई है।इन टॉफियों को जब्त कर लिया गया।यह कोई आम टॉफी नहीं थी बल्कि 17 लाख की है।यह सोने से लिपटी हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते बुधवार को एक शख्स के पास अधिकारियों को टॉफी के रैपर में सोना मिला था।
यह मामला 11 दिसंबर का है।यहां पर सीमा शुल्क अधिकारी रूटीन चेकअप कर रहे थे।तभी जांच के दौरान युवक के पास से 17 लाख रुपये से अधिक सोना जब्त किया गया।कस्टम विभाग की ओर से बताया कि इस घटना की जांच हो रही है।सोशल मीडिया X पर शेयर की गई पोस्ट को लेकर कस्टम विभाग का कहना है कि राजस्थान का एक 22 वर्षीय शख्स 11 दिसंबर को दोहा से दिल्ली आया था।एयरपोर्ट पर उसने अफसरों से बचने का प्रयास किया।मगर उसकी चालाकी पर अफसरों ने उसे पकड़ लिया।उस युवक को तुरंत हिरासत में लिया गया है।

 

UDAY RAJ 

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button