क्राइम

शाइन सिटी कंपनी के डायरेक्टर समेत तीन के खिलाफ 25.70 लाख की ठगी का मामला दर्ज।

शाइन सिटी कंपनी के डायरेक्टर समेत तीन के खिलाफ 25.70 लाख की ठगी का मामला दर्ज।

लखनऊ।गोमती नगर थाने में शाइन सिटी कंपनी व डायरेक्टर समेत तीन लोगों पर 25.70 लाख की ठगी की एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है। आरोप है कि पीड़ित को जमीन में रकम निवेश कर चार गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया था।
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी राम मौर्य से छह साल पहले जमीन खरीदी गई थी। इस संबंध में राम मौर्य के पास शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि. के सेल्स एग्जीक्यूटिव अली खान ने फोन किया था। अली ने गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित कंपनी के दफ्तर पर राम मौर्य को बुलाया था। राम अपने साथी मनोज व प्रवीण के साथ दफ्तर पहुंचा था। जहां उन लोगों की मुलाकात अली खान, डायरेक्टर राशिद नसीम व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नाजिम शेख से हुई थी। तीनों ने उनसे कहा कि कंपनी खेत खरीद कर प्लॉटिंग करती है। झांसा ये भी दिया गया कि ग्राहकों को वही जमीन चार साल में बेचकर चार गुना रकम लौटा देती है।
इसी दौरान राशिद नसीम ने भरोसा जीतने के लिए राम मौर्य को कई बार अपने दफ्तर भी बुलाया और जमीन की जाली खतौनी भी दिखाई थी। झांसे में आने के बाद एक प्लॉट अपने नाम और दो प्लॉट अपने दो बेटों अमित व मारुति के नाम बुक करा ही दिया। तीनों जमीन की कीमत 25.70 लाख रुपए थी।
पीड़ित को तय समय पूरा होने पर भी कंपनी से उन्हें चेक जारी किए गए थे। पर बैंक में लगाने से मना कर दिया गया। फरवरी 2020 को उनको पता चला कि डायरेक्टर राशिद नसीम कंपनी बंद कर विदेश भाग गया है। उन्हीं की तरह हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। पीड़ित द्वारा गोमतीनगर थाने में शिकायत दी गई, पर कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक राशिद नसीम, अली, नाजिम व कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button