क्राइम

लालच में आकर नौकर ने ही रची थी झूठी लूट की कहानी।पुलिस ने 2 घंटों के भीतर किया खुलासा।

लालच में आकर नौकर ने ही रची थी झूठी लूट की कहानी।पुलिस ने 2 घंटों के भीतर किया खुलासा।

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मध्य जोन पुलिस ने करोड़ों रुपए के सोने की लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए, मात्र 2 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर न केवल आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, बल्कि अभियुक्त के कब्जे से दो करोड़ के सोने के बिस्किट भी बरामद किए।
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार के दिन हंसिनी ज्वेलर्स महानगर के कर्मचारी अमन सोढ़ी ने चौक स्थित आनंदी बुलियन ज्वेलर्स से पांच सोने के बिस्कुट प्रत्येक का वजन 1 किलो, कीमत 3 करोड़ 94 लख रुपए खरीदे थे। इसके कुछ देर बाद अमन सोढ़ी ने दुकान के मालिक व पुलिस को बताया की अली क्लॉथ हाउस के पास नदवा बंधा रोड पर अज्ञात बाइक सवारों ने उसके सिर पर लोहे की रोड मार कर दो बिस्कुट छीन लिए।
उक्त घटना की सूचना पर पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी के निर्देशन पर थाना हसनगंज की टीम ने दुकान के मालिक गौरव अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए, जांच के आदेश दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को अमन सोढ़ी की गतिविधियां संदिग्ध लगी। साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जब अमन से सख्ती से पूछताछ की गई, तो अमन सोढ़ी ने आखिरकार खुलासा कर ही दिया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज कैमरा के फुटेज चेक किए। अभियुक्त अमन सोढ़ी पुत्र पंकज सोढ़ी निवासी 325/25 अग्रवाल कंपलेक्स सोढ़ी टोला चौक 30 वर्षीय ने खुद ही लालच के कारण दो सोने के बिस्किट चोरी कर नानी के किराए के कमरे में छुपाए थे।
पुलिस ने अमन सोढ़ी की निशानदेही पर कमरे से चोरी किए गए दो सोने के बिस्किट बरामद कर लिए। चोरी किए गए बिस्कुट की बाजार में कीमत लगभग दो करोड रुपए बताई गई। जांच में यह बात भी सामने आई कि अमन ने लूट की झूठी कहानी गढ़कर खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की थी। मध्य जोन के थाना हसनगंज पुलिस की करवाई व घटना के सफल अनावरण पर न केवल व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया, बल्कि पुलिस की कार्यशैली को भी सराहा है। अभियुक्त अमन सोढ़ी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button