प्रादेशिक

महाकुंभ से लौट रही बस की टक्कर, 4 की मौत।

महाकुंभ से लौट रही बस की टक्कर, 4 की मौत।

आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ में स्नान के बाद लौट रही बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
बस के आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पीछे फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। क्रेन मौके पर हैं, गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से किनारे की जा रही है।
हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे के एक साइड की रोड ब्लॉक है, उसको खाली कराया जा रहा है।

बनारस से जयपुर रूट की बस थी, सुबह 5 बजे हादसा।

यात्रियों से बातचीत के बाद सामने आया कि प्राइवेट स्लीपर बस बनारस से जयपुर जा रही थी। बस में अधिकांश यात्री प्रयागराज संगम में स्नान करके लौट रहे थे। बस में करीब 30 यात्री थे। सुबह करीब 5 बजे आगरा एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद से 27 किमी दूर हादसा हो गया।
बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई।

 

 

Related Articles

Back to top button