प्रादेशिक

वाराणसी: युवती के साथ गैंगरेप, डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा हटाए गए।

वाराणसी: युवती के साथ गैंगरेप, डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा हटाए गए।

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली से नाखुश शासन ने कार्रवाई की है। डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से अटैच कर दिया है। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की युवती के साथ सात दिन 23 युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया था। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, अयोध्या में हुए दुष्कर्म इशारा करते हैं महिला सुरक्षा के खोखले दावों को।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया था कि “युवती ने जिन 12 आरोपितों को नामजद कराया था, सबको जेल भेजा जा चुका है।
बता दें बीते दिनों 19 साल की युवती के साथ 23 युवकों ने दुष्कर्म किया था। आरोप है कि सात दिनों तक स्थान और आरोपितों के चेहरे बदलते रहे। दरिंदों के चंगुल से बचकर युवती घर पहुंची और स्वजन के साथ लालपुर पांडेयपुर थाना पहुंचकर छह अप्रैल को 12 नामजद व 11 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें 12 आरोपियों को तो पुलिस ने पकड़ लिया, पर अज्ञात को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। वे दरिंदे अभी भी घूम रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button