क्राइम

बेंगलुरु में PG में लड़की की हत्या,20 बार किया चाकू से वार।

बेंगलुरु में PG में लड़की की हत्या,20 बार किया चाकू से वार।

बेंगलुरू।यह घटना 23 जुलाई की रात 11 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लड़की को चाकू मारता नजर आया।
बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की पीजी में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया।

आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।

Related Articles

Back to top button