वृद्धावस्था पेंशन लेने वालों की बढ़ेगी टेंशन, शुरू हुआ सत्यापन।

वृद्धावस्था पेंशन लेने वालों की बढ़ेगी टेंशन, शुरू हुआ सत्यापन।
जांच के बाद मृतकों और अपात्रों को किया जाएगा बाहर, वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने वालों की टेंशन बढ़ सकती है।
समाज कल्याण विभाग योजना के सभी लाभार्थियों का सत्यापन करवाया जा रहा है।
सत्यापन के बाद मृतकों और अपात्रों को योजना से किनारे किया जाएगा। उनके स्थान पर नए आवेदनों की जांच करवा कर उन्हें पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ वर्तमान में यूपी के 75 जिलों में रहने वाले 55 लाख 99 हजार 877 बुजुर्गों को मिल रहा है। पेंशन के तहत बुजुर्गों को प्रति महीने एक हजार रुपये दिए जाते हैं।
पेंशन का भुगतान तिमाही सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और पारिवारिक लाभ योजना में पिछले दिनों गड़बड़ियां मिली हैं।
इन घटनाओं के बाद विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इसी के मद्देनजर वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कराने का फैसला लिया गया गया।
सभी लाभार्थियों का सत्यापन होने से स्पष्ट हो सकेगा कि पेंशन लेने वालों में अपात्र तो शामिल नहीं हैं।



