प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के 2567 पद के अभ्यर्थी हुए शार्ट लिस्ट।

उत्तर प्रदेश में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के 2567 पद के अभ्यर्थी हुए शार्ट लिस्ट।

उत्तर प्रदेश में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के 2567 पदों पर चल रही भर्ती के लिए 8337 अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं।

इन अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण 17 दिसंबर से 13 फरवरी के बीच होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभिलेख परीक्षण का तिथिवार विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आयोग की ओर से मुख्य सेविका के 2693 पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। किंतु विभाग के कर्मचारी इस मामले में कोर्ट चले गए थे।

हाईकोर्ट के निर्देश पर 2693 में से 126 पदों को खाली रखते हुए 2567 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज की गई है। दो पालियों में 17 दिसंबर से 13 फरवरी के बीच आयोग के लखनऊ कार्यालय में अभिलेख परीक्षण होगा। इसके लिए आयोग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लेटर जारी करेगा।

इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

 

BHAUMENDRA SHUKLA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button