प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की विभागीय परीक्षा 15 से 24 फरवरी के बीच होगी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की विभागीय परीक्षा 15 से 24 फरवरी के बीच होगी।

गुरुवार को आयोग ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।

परीक्षा प्रयागराज स्थित आयोग के परीक्षा भवन (भूमितल) में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के अधिकारी, सहकारित विभाग के अधिकारी, गन्ना विकास विभाग के अधिकारी, सेवायोजन एवं राज्य प्रशिक्षण सेवा के अधिकारी और जिला लेखा परीक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

विभागीय परीक्षा पास करने के बाद ही अधिकारी संबंधित पद के लिए पात्र माने जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे व दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।

अभ्यर्थियों (कार्मिकों) के प्रवेश पत्र शीर्घ ही जारी किए जाएंगे।

 

BHAUMENDRA SHUKLA 

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button