राजनीति

मोदी जी को मेरी बहन प्रियंका हरा देती-

मोदी जी को मेरी बहन प्रियंका हरा देती-
अभी हमारे देश मे लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुऐ है।यह पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को पूरी तरह से निराशा हाथ नही लगी है।सभी पार्टियों को कुछ न कुछ सफलता मिली है जिसके चलते हमारे देश मे एक मजबूत विपक्ष तैयार हुआ है।जिस भी देश मे जब तक एक मजबूत विपक्ष नही होता है तब तक उस  देश का सम्पूर्ण विकास संभव नही हो सकता हैं।देश के उन्नति के लिए मजबूत विपक्ष आवश्यक हैं।
 इस लोक सभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे थे,राहुल गांधी को दोनों ही जगह से विजय हासिल हुई।इस विशाल जीत का पूरे गांधी परिवार ने रायबरेली और वायनाड की जनता का आभार व्यक्त किया है।
कल राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा रायबरेली की जनता को धन्यवाद व्यक्त करने के लिए गए थे।राहुल गांधी ने गांधी परिवार की ओर से रायबरेली की जनता का हृदय से आभार प्रकट किया।अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि आपनें ने जो इतने सालों से हमारे परिवार को प्यार दिया है उसके लिए हमारा समस्त परिवार आभार प्रकट करता हैं।और राहुल गांधी ने कहा अगर मेरी बहन प्रियंका वाराणसी से चुनाव नही लड़ी वार्ना मोदी जी को 2-3 लाख वोटों से हरा देती।राहुल गांधी के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हल- चल मच गई है।तमाम विपक्षी जन अपना -अपना बयान दे रहे हैं।अब यह तो समय ही बता सकता है कि प्रियंका वाड्रा मोदी जी पर चुनावों के दौरान कितनी भारी पड़ती हैं।परंतु अगले लोक सभा चुनावों में मोदी जी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते है या नही यह समय आने पर ही ज्ञात होगा।रायबरेली जनता को गांधी परिवार से अपेक्षा है कि इस बार उनसे किये वादों को गांधी परिवार पूरा करेगा।साथ ही साथ रायबरेली की जनता को उन्नति की नई रोशनी देने का भी कार्य करेगा।

Related Articles

Back to top button