प्रादेशिक

बसपा प्रमुख मायावती ने हाथरस कांड को लेकर X पर लिखा

बसपा प्रमुख मायावती ने हाथरस कांड को लेकर X पर लिखा-अपराधियो को कड़ी सजा दिलाये सरकार ,अपने राजीनीतिक हित को करे दरकिनार।

 

हाथरस में हुई घटना को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के पक्ष सामने आ रहे हैं।सभी राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को अपनी-अपनी तरह से बनाना चाहती हैं।कोई भी पार्टी इस अनुकूल समय को छोड़ना नही चाहती हैं।

ऐसे में बसपा प्रमुख मायावती ने भी अपनी बात X पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश मे गरीबो ,दलितों को अपनी गरीबी दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे पाखंडियो का सहारा नही लेना चाहिए बल्कि भीम राव अंबडेकर जी के बताये रास्ते पर चलकर सत्ता अपने हाथों में लेकर अपनी किस्मत बदलने का प्रयास करना चाहिए।

 

बसपा प्रमुख मायावती का कहना सरकार को दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जिससे कि ऐसे अपराधियो के बीच एक नज़ीर बनाई जा सके।साथ ही साथ सरकार को अपने राजनीतिक हित को दरकिनार करके अपराधियों को सज़ा दिलाना उनका कर्तव्य भी बनता हैं।

 

मायावती इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर नज़र आई है और अपराधियों को सज़ा दिलाने, और पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर लगातार कह रही हैं।

Related Articles

Back to top button