प्रादेशिक

रोजगार मेले का आयोजन 30 नवम्बर को।

रोजगार मेले का आयोजन 30 नवम्बर को।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा मान्यवर कांशीराम परास्नातक महाविद्यालय, पनासा, करछना, प्रयागराज परिसर में दिनांक 30.11.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की डस्की स्टैलिन प्रा0लि0 (क्म्ैज्), डिजर्व कैरियर केयर प्रा0लि0, जी 4 एस सिक्योर साल्यूशन इण्डिया लि0, सत्या माइक्रो कैपिटल लि0, डिलोन कन्सलटेंट प्रा0लि0, निमसन हर्बल इण्डिया प्रा0लि0 एवं शिव एच0आर0 साल्यूशन(मदर्सन मेट ऑटोमेटिव, याजिकी इण्डिया प्रा0लि0, टाटा आप्टिव इण्डिया प्रा0लि0) आदि कम्पनियों द्वारा लगभग 650 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/बी0टेक्ट0/ एम0बी0ए0/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।
सहायक निदेशक, सेवायोजन
प्रयागराज।

Related Articles

Back to top button