प्रादेशिक
महाकुंभ से पहले तमाम सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटी योगी सरकार, मिलेगा खास अनुभव।

महाकुंभ से पहले तमाम सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटी योगी सरकार, मिलेगा खास अनुभव।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले वर्ष होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार प्रदेश की योगी सरकार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं में बेहद खास अनुभव देने की तैयारी में है।
इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तैयारी के लिए 25 दिसंबर तक सड़कों और पुलों का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है।यह घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक के दौरान की गई।



