पिछले 30 वर्षों में नहीं लगा रामलला को बाहरी प्रसाद का भोगः चंपत राय।

पिछले 30 वर्षों में नहीं लगा रामलला को बाहरी प्रसाद का भोगः चंपत राय।
राम मंदिर में बाहर से आने वाले कोई भी प्रसाद का भोग रामलला को नहीं लगाया जाता है बल्कि उन्हें समर्पित कर भक्तों में वितरित होता है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है। भगवान को लगाए जाने वाला भोग मंदिर परिसर में ही बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रसाद पिछले 30 वर्षों से कभी भी राम मंदिर के अंदर नहीं आया है। मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को मंदिर की तरफ से प्रसाद दिया जाता है। 50 दिन भी खराब न होने वाला प्रसाद मंदिर की ओर से दिया जाता है। विभिन्न मौके पर भक्तों के द्वारा आने वाले 56 भोग को भी सिर्फ प्रभु के सामने समर्पित किया जाता है। श्रीराम को लगने वाला भोग वहां पर ही बनता है। देश के किसी भी बड़े मंदिर में किसी मोहल्ले से बने प्रसाद का भोग प्रभु को नहीं लगाया जाता।



