राजनीति

प्रियंका गांधी का फिलिस्तीनी प्रेम।

प्रियंका गांधी का फिलिस्तीनी प्रेम।

कांग्रेस का एक बार फिर फिलीस्तीन प्रेम दिखाई दिया है। प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग पर “Palestine” लिखा हुआ है। कांग्रेस सांसद ये बैग लेकर संसद पहुंची थी। अब इस बैग पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं।इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं कि प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से उन्होंने मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।

कांग्रेस पार्टी के लोग वही पुरानी मानसिकता के साथ राजनीति करना बेहतर समझते है और आरोप दूसरी राजनीतिक पार्टियों पर लगाते है कि वो देश बाटने की राजनीति करते है।जबकि खुद की राजनीतिक बिसात ही तुस्टीकरण पर टिकी हुई है।ऐसे में देखना यह होगा कि इस प्रकरण से क्या प्रियंका गांधी मुस्लिम वोटरों को अपनी ओर खींच पाती है या नही।

 

 

Related Articles

Back to top button