राजनीति

अपनी नाकामियों से ‘शून्य’ पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल।

अपनी नाकामियों से ‘शून्य’ पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल।

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। आज दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की राजनीति को चुना है। दिल्ली के दिल में अब सिर्फ ‘मोदी ही मोदी’ है। दिल्ली को सुशासन और डबल इंजन की सरकार देने के लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। आम आदमी पार्टी ने झूठ, अराजकता, नाटक और आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति को प्रश्रय दिया। आज दिल्ली की जनता ने उसे नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रभावी प्रशासन को स्वीकार किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार और अभिनंदन इस जनादेश के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से दिल्ली में एक पार्टी ने अराजकता का माहौल बना रखा था वो ‘‘आपदा’’ का दौर आज समाप्त हो रहा है। जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए हुआ था उस पार्टी का अंत भ्रष्टाचार में डूबकर हुआ है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button