राजनीति

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को बड़ा तोहफ़ा, CM नीतीश का चुनावी दांव।

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को बड़ा तोहफ़ा, CM नीतीश का चुनावी दांव।

🔹 सेविकाओं का मानदेय 9,000 रुपये, सहायिकाओं का 4,500 रुपये हुआ
चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब सेविकाओं को 7,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये और सहायिकाओं को 4,000 रुपये की जगह 4,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

🔹 चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा
विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गांव-गांव तक पहुंच रखने वाले इस वर्ग को खुश कर सरकार राजनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश में है।

🔹 महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम
सरकार का दावा है कि यह निर्णय आंगनबाड़ी प्रणाली को मज़बूत करेगा और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बल देगा। इस फैसले से राज्यभर में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं में खुशी का माहौल है।

अब देखना यह होगा नीतीश सरकार का फैसला आगामी चुनावो में किस प्रकार सफलता दिला पता है या नही।कुछ भी हो इससे बिहार की आंगनबाड़ी की सेविकाओं और सहायिकाओं को लाभ प्राप्त होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button