प्रादेशिक

आरएलडी स्थापना दिवस पर चौधरी चरण सिंह को नमन, बाढ़ राहत पर हुई चर्चा।

आरएलडी स्थापना दिवस पर चौधरी चरण सिंह को नमन, बाढ़ राहत पर हुई चर्चा।

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के स्थापना दिवस के अवसर पर पंजाब बाढ़ आपदा समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर आयोजित बैठक में पार्टी की नीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पंजाब में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाने और आवश्यक मदद सुनिश्चित करने को लेकर रूपरेखा तय की गई।

समिति अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और समिति पूरी निष्ठा से इसे अंजाम दे रही है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने भी भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, गरीबों और आपदाग्रस्त परिवारों की हर परिस्थिति में मदद करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों की योजना लगातार बनाई जा रही है और उसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, पी के पाठक, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, बी एल प्रेमी, प्रमोद शुक्ला, सम्राट चौहान, रामगोपाल चंदेल, सत्य प्रकाश तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button