राजनीति

शिवराज सिंह चौहान वाशिंगटन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया।

शिवराज सिंह चौहान वाशिंगटन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया।

वाशिंगटन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “राहुल जी नेता प्रतिपक्ष हैं, नेता प्रतिपक्ष का पद जिम्मेदारी का पद है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं जब अटल बिहारी जी नेता प्रतिपक्ष थे तब कई मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व अटल जी करते थे। देश के बाहर कभी भी विपक्ष के नेताओं ने देश की छवि खराब करने की कोशिश नहीं की वे(राहुल गांधी) विरोध करते करते देश का ही विरोध करने लगे हैं, देश बाहर कांग्रेस और भाजपा नहीं होती, देश के बाहर भारत होता। लगातार राहुल गांधी देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और देश की छवि खराब करना देशद्रोह के अंतर्गत ही आता है।

अब देखना यह है कि बीजेपी के वापस हुए हमले का कांग्रेस या राहुल गांधी क्या प्रतिक्रिया देते है।वैसे राहुल गांधी इसलिए जाने जाते है कि जब-जब वो बाहर विदेश यात्रा पर जाते है देश के खिलाफ जहर उगलने का ही कार्य करते है।पक्ष विपक्ष की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक समाज मे राजनीति है परंतु दूसरे देश मे जाकर अपने देश के प्रधानमंत्री या देश की बुराई करना कतई नीति संगत न कभी रहा है और न ही कभी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button